🌤️ दिनांक – 11 अप्रैल 2023
🌤️ दिन –मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत –1945
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)।
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – पंचमी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात षष्ठी।
🌤️ नक्षत्र – ज्येष्ठा दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात मूल
🌤️योग – वरीयान शाम 05:53 तक तत्पश्चात परिघ।
🌤️ राहुकाल- शाम 03:48 से शाम 05:22 तक।
🌞 सूर्योदय-06:24
🌤️ सूर्यास्त- 18:55
👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
🚩 व्रत पर्व विवरण – विश्व सेवा-सत्संग दिवस। षष्ठी क्षय तिथि।
🔥 विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞कपूर के फायदे 🌞
1. घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है तो घर में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर जाती हैं। कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
2 बहुत उपयोगी : एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।
3 कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। ऐसा राहु और केतु ग्रह के कारण भी होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से इन दोषों से जल्द मुक्ति मिल जाती है।
4 शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालने से शनि दोष दूर होता है। इसके प्रभाव से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
5 सोते समय बुरे सपने आते हैं या फिर आपको डर लगता है तो अपने बेडरूप में कपूर जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपने से छुटकारा मिलता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा हो तो भी बेडरूम में कपूर जलाने से फायदा मिलता है।
🌷 ह्रदय रोग 🌷
😳 ह्रदय रोग में २ चम्मच शहद, १ चम्मच नींबू का रस पीने से तुरंत ह्रदय रोग में आराम होता है। अथवा अदरक के रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर पियें।
🌿 ह्रदय में पीड़ा हो, हार्ट अटैक का भय हो तो तुलसी के ८-१० पत्ते, २-३ काली मिर्च चबा के पानी पी लें। जादूई असर होगा।
🌿 १०-२० तुलसी के पत्तों का रस गर्म करके, गुनगुने पानी में पियें और तुलसी के पत्तों को पीस कर उसका ह्रदय पर लेप करें।
🙏🏻
🌷 शनि निवारण का उपाय🌷
🙏🏻 गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन लें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं।
🙏🏻
🌷 चैन की नींद के लिए 🌷
😌 चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर “ॐ” का गुंजन करें। सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे।
🙏🏻
🌞पंचक
पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे
पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे
कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)
रविवार, 16 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे – 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे – 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे।
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
राशिवार आज का भाग्यफल
मेष (Aries)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनकी धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढे़गी। यदि आपको किसी बात पर क्रोध आ रहा था, तो दूर होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य को प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की बातों को आप पूरा महत्व दें, नहीं तो वह आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आप आज विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी भी अच्छे कार्य करेंगे, जिनसे आप सावधानी बरतें। रक्त संबंधों रिश्तों में मजबूती आएगी और यदि पहले से किसी सदस्य के विवाह संबन्धी कोई बातचीत चल रही थी, तो आज वह तेजी पकड़ सकती है। आपको काम के सिलसिले मे छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में बहुत बड़ी बीमारी ले सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका आपको मिल सकता है। अत्यधिक लाभ के चक्कर से समस्या बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को यदि आज किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए आय व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा और आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें। आपको किसी आवश्यक सूचना के मिलने से खुशी होगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। माता जी की सेहत में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ लगी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपके कुछ करीबी आपका पूरा साथ देंगे। विभिन्न कार्यों में आपको गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह समस्या दूर होती दिख रही है। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखेंगे। घर परिवार में आपके रुचि बढ़ेगी और यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अवश्य चलेंगे। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे लोग सावधानी बरतें और और किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें। आपको किसी काम में जीवनसाथी से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और बंधु बंधुत्व की भावना को आज बल मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी अजनबी से शेयर करने से बचना होगा और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बना कर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आर्थिक योजना को गति मिलेगी। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमे वाणी की मधुरता बनाएं रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर सकते हैं और रचनात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएंगे। आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने से परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप बड़ों के साथ किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं। कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से भेंट होगी। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान कर देंगे, लेकिन आपके किसी महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। कामकाज काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने करीबियों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।