जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान को मुक्त करने का लिया संकल्प

आध्यात्म/धर्म संसार

मथुरा (देशयोगी प्रभात)। श्री कृष्ण जन्म उत्सव के पावन उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीदक्षिण मुखी सीताराम मणि आश्रम, मोहन नगर, वृन्दावन में बड़ी ही धूमधाम से परम्परा अनुसार श्री कृष्ण का प्राकट्य समारोह मनाया गया। अष्टमी रोहिणी नक्षत्र, अर्धरात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण मुरारी के बाल स्वरूप का दुग्धाभिषेक, पंचामृत से स्नान के साथ किया गया। तत्पश्चात, भव्य आरती का आयोजन किया गया। प्रातः नंद उत्सव प्रसादी का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर, आचार्य रामानुज जी ने समस्त कृष्ण भक्तों से वर्ष 1669 से मुगलों की कैद में श्री कृष्ण जन्म स्थान को मुक्त करने का संकल्प धारण करने का आह्वान किया। जिससे सनातन धर्म पर कलंक के प्रतीक ईदगाह और कब्रिस्तान को वहां से हटा कर, भव्य मंदिर का निर्माण किया जा सके। साथ ही, समस्त कृष्ण भक्तों को वास्तविक जन्म स्थान के दर्शन लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर , आचार्य रामानुज जी ने कहा कि देश में बढ़ता इस्लामीकरण देश की शांति  व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। जिसे अनदेखा करना राष्ट्र के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि करोड़ो कृष्ण भक्त वास्तविक कृष्ण जन्म स्थान के दर्शन लाभ करने से भी वंचित है। 

नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि हमें धर्म की रक्षा करने के लिए अपने धर्म शास्त्रों का अध्ययन और आत्मरक्षा के लिए घर-घर में शस्त्र रखना  होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *