इस बार भी धूमधाम से मनेगी महर्षि वाल्मिकी जयंती, तैयारी शुरू

राज्य


देहरादून, (देशयोगी पंकज)। 
भगवान महर्षि वाल्मिकी की जयंती हमेशा की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके भव्य आयोजन के लिएराष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मोर्चा की  आर्य नगर सामुदायिक भवन, देहरादून में आयोजित हुई बैठक में इसका फैसला हुआ। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट के संचालन में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि मोर्चा एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना उपस्थित रहे।

बैठक में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भव्य आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर को जयंती की पूर्व संध्या पर किए जाने का निर्णय लिया गया। ऋषि नगर आम वाला तरला की पार्षद एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी महिला मोर्चा द्वारा ऋषि नगर से गत वर्ष की भांति भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर 17 अक्टूबर को 2:00 बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने संबोधन ने कहा कि मोर्चा अपनी स्थापना 26 जनवरी 1998 से ही समाज हित एवं राष्ट्रीय  हित में रचनात्मक कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि की जयंती हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाई जाएगी तथा कार्यक्रम में सर्व समाज के गणमान्य महानुभावों को आमंत्रित किया जाएगा तथा सम्मानित पत्रकार बंधुओ, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं , खिलाड़ियों एवं बहुआयामी व्यक्तित्व तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी को भी सम्मानित किया जाएगा। मकवाना ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा मनाएगा। 

बैठक में समाज के सेवानिवृत्ति एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को भी मोर्चा परिवार में सम्मिलित किया गया तथा उनको मोर्चा में पदाधिकारी घोषित किया गया श्री बी .एल. टॉक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री किशोर कुमार को प्रदेश सचिव श्री दीपक कुमार मन्नू गंज को प्रदेश सचिव श्री प्रदीप पवार को प्रदेश सचिव श्री नंदकिशोर  ढीगिया को प्रदेश सचिव बनाए जाने की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा घोषणा की गई एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र केसला एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा माला पहनाकर मोर्चा परिवार में उनका स्वागत किया गया। 

बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मकवाना द्वारा संगठनात्मक समीक्षा की गई तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी से संगठन के विस्तार में और अधिक तेजी लाने तथा शाखों का गठन किए जाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री केसला द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम को सफल किए जाने की सभी मोर्चा पदाधिकारीकर्ताओं से अपील की तथा समाज में शिक्षा के स्तर को और अधिक बढ़ने का भी आह्वान किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र मोहन केसला एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मकवाना जी के नेतृत्व में मोर्चा समय-समय पर समाज के विषय सरकारों के समझ रखते रहे तथा सफलताएं भी मिली है। समाज को मोर्चा से बहुत अधिक उम्मीद है। राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट ने अपने संबोधन ने कहा कि प्रदेश में निकाय के चुनाव होने वाले हैं। मोर्चा के जागरूक, शिक्षित और युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से अनुरोध कर टिकट दिलाया जाय तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। 

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्य भी ऑनलाइन दिलाई गई। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार राष्ट्र और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जिससे सभी वर्गों का हिट हो रहा है।वाल्मीकि अनुसूचित समाज के हित में भी अनेकों योजनाएं मोदी जी और धामी जी द्वारा शुरू की गई पूरे देश में वाल्मीकि समाज मजबूती के साथ भाजपा और मोदी जी के साथ खड़ा है राहुल गांधी अमेरिका में जाकर अनुसूचित जाति आरक्षण समाप्त करने की बात करके बेनकाब हो चुके हैं भाजपा ही अनुचित समाज की हितेषी पार्टी है। 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल टांक, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री राजीव राजौरी, प्रदेश महामंत्री  अनिल खजवाल, प्रदेश महामंत्री हरीश सिसोदिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिका क्षेत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता वाल्मीकि, प्रदेश सचिव सुखनंदन, प्रदेश सचिव जीतू राजौरी, छात्र नेता करण घाघट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, महानगर महामंत्री संयम कुमार, महानगर महामंत्री संदीप चौहान, सतपाल, दीपक कुमार, प्रदेश सचिव किशोर, प्रदेश सचिव प्रदीप पवार, प्रदेश सचिव नंद किशोर, प्रदेश सचिव मयंक मिश्रा, सतपाल तथा अनेको पदाधिकारी कार्य कर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *