बदायूँ (देशयोगी अंतरिक्ष)।
उत्तर प्रदेश के बदायूँ की जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्ग दर्शन में मिशन शक्ति फेज 4.0 की कार्ययोजना अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु प्रवीण रानी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का एक आयोजन हुआ।
लोचीनगला में हुये इस कार्यक्रम में रिचा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र द्वारा महिला कल्याण विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। छवि वैश्य, जिला समन्वयक द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि को प्रचार-प्रसार करते हुये आपातकालीन सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रुचि पटेल, जिला समन्वयक द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, 1930 आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आशाबहु मुन्नी रानी व अन्य महिलाऐ उपस्थित रही।