शिमला (एजेंसियां)।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह एक निजी बस 209 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 लोग सवार थे। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
श्री गर्ग ने बताया कि बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं।