संगठन, सांसद, विधायकों की बैठक में पीएम के 07 सूत्रीय मन्त्र पर चर्चा 

राजनीति राष्ट्रीय

देहरादून (देशयोगी हरिओम)।

उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोमवार को प्रदेश पदाधिकारी, सांसदों एवं विधायकों की एक बैठक हुई। इसमे केंद्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद बैठक मे रखे गये विन्दुओ और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सरकार के सौ दिनों के कार्यों पर चर्चा की गई।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने  बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गये 07 सूत्रीय मंत्र सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मरकता, संवेदना और संवाद पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जानकारियां आम कार्यकर्ताओं से साझा की जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक में बताये गये सूत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत कर इन सूत्रों को जनता तक पहुंचाने और सार्वजनिक जीवन में जीने का आग्रह किया जाय।

श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मूलतः जनता से जुड़ा होता है और यह सातों सूत्र उसी जन सेवा के पर्याय है। इनमें गरीब कल्याण जैसी विशेष व्यवस्था है, ताकि अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो। इसके लिए प्रत्येक जन प्रतिनिधि 48 घंटे गांव में जाकर आम जनता के साथ बिताएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे और जनता से जुड़ाव रखेंगे, तब ही जनता भी आप से जुड़ाव रखेगी। 

श्री कौशिक ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे में जन जाति मोर्चा द्वारा किये गये भव्य स्वागत पर भी धन्यवाद दिया।


बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के सौ दिन के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने विकास के रोडमैप पर भी बैठक मे आए जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विकास के अनेक मुद्दों और सामान नागरिक  सहिता जैसे मुद्दों पर चर्चा आम आदमी तक पहुचे, इसपर भी कार्य होना चाहिये।।

श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 2014 में सभी लोकसभा सीटों पर हमने विजय प्राप्त की। 2019  व 2022 में भी यह क्रम जारी रहा। लगातार जनता का आशीर्वाद हमारे साथ रहा और हम सब जनता की भावनाओं को पूरा करने के लिए यथोचित प्रयास करें जिससे सभी वर्ग और समाज के लोग हम से जुड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी इस क्रम में आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में सेवा-सुशासन व गरीब कल्याण को मंत्र रूप में पूरा करना है। आगे आकर हमें कार्य करना है, ताकि समाज का विकास हो। उन्होंने कहा कि “अंतोदय” हमारा मूल लक्ष्य है। ऐसी योजनाओं को समाज के माध्यम से प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा कर उनके कल्याण का प्रयास करना हमारा दायित्व है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी एक पटल पर आए और लगातार समाज कल्याण की चिंता करें, ताकि समाज हमारे साथ मिलकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोंग्रेस जैसे दलों ने 70 वर्षों तक शासन में फूट डालो राज करो जैसे विषयों के माध्यम से समाज को को तोड़ने का काम किया है । लेकिन वास्तविक रूप में उनके लिए कुछ नहीं किया । जनता लोकतंत्र में भगवान होती है प्रभु पूजा की तरह ही हमें जन सेवा भी करनी है। हमें तुष्टिकरण की नीति को छोड़कर तृप्ति करण की ओर आगे बढ़ना है और जनता को हर व्यवस्था से संतृप्त करना है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा कार्यकर्ता समर्पित होता है, लेकिन समाज के साथ और समरस होकर समाज को समुन्नत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जनसेवा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जनता लोकतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है ऐसे में हमें कोई शॉर्टकट ना अपनाकर जनसेवा की ओर चलना होगा।


इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए समग्र जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का प्राण होता है। उसे और अधिक महत्व मिलना चाहिए तथा संगठन की जानकारी होनी चाहिए ताकि संगठन के बारे में वह समय आने पर पूर्ण जानकारी दे सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *