देहरादून (देशयोगी पंकज जायसवाल)।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मैराथन में विद्यार्थियों ने जोश के साथ प्रतिभाग किया।
नगर निगम परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, संगठन, अजेय, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजापुर विधायक खजाना दास ने संयुक्त रूप से इस मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। यह मैराथन तहसील चौक, पंचायती मंदिर चौक, घंटाघर से एस्ले हाल, परेड मैदान होती हुई वापस नगर निगम पहुंच कर समाप्त हुई।
इस अवसर पर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश के युवा मोर्चा प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट, राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा तेजेन्द्र बग्गा, महानगर भाजपा अध्य्क्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित दून डिफेंस ड्रीमर्स के विद्यार्थियों ने अनिल रावत, परमेश कुमार और सोहन नेगी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। मैराथन संयोजक भाजयुमो के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर पदक देकर सम्मानित किया गया।