ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद में पंडित सुभाष अध्यक्ष और उमानरेश महासचिव निर्वाचित       

Uncategorized राज्य

देहरादून (देशयोगिनी साक्षी)। ब्राह्मणों की सशक्त संस्था “ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद” पंजी. का रविवार को त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें भागवताचार्य पंडित सुभाष चंद्र जोशी को अध्यक्ष एवं उमा नरेश तिवारी को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

स्थानीय महात्मा खुशीराम पुस्तकालय के सभागार में आयोजित त्रिवार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी रामजी दुबे ने बताया कि एस.पी.पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण पांडेय व प्रदीप शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, जयकरण मिश्रा मंत्री, उमाशंकर शर्मा व विजय शंकर पांडेय संयुक्त मंत्री, डॉ.वी.डी.शर्मा प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी, पं. शशिकांत दूबे, राजकुमार तिवारी, आलोक पांडेय, पवन त्रिपाठी संगठन मंत्री, दिनेश्वर नाथ दुबे प्रचार–प्रसार मंत्री, वीरेंद्र मिश्रा ऑडिटर, एडवोकेट देवराज तिवारी विधि सलाहकार, रामप्रताप मिश्र “साकेती” पत्रिका संपादक चुने गए। इनके अलावा, विनोद पांडेय, देवमणि तिवारी, राकेश पंडित व अनूप दुबे सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ, महंत कृष्णगिरी महाराज, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, सेवानिवृत आईपीएस मैनेजर पांडेय, श्यामबाबू पांडेय, रमा शंकर शुक्ला, एस एन उपाध्याय, डी पी पांडेय, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप गोडबोले, श्याम उपाध्याय को संरक्षक घोषित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *