रानीखेत (देशयोगी दीपक गुलाटी)। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार को रानीखेत विधानसभा के ख़िरखेत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ, पौधारोपण किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने माँ के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम की मुहिम शुरू की है। जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस मुहिम को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम आम जन की मुहिम बन गई है। उन्होंने कहा कि आजकल सावन का पवित्र माह चल रहा है। वर्षा ऋतु भी चल रही है। ऐसे में यह समय पौधा लगाने का सबसे उपयुक्त समय होता है। जब पेड़ रहेंगे तो ही पर्यावरण रहेगा। ऐसे में हम सभी को पेड़ और पर्यावरण के महत्व को समझते हुए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
श्रीमती आर्या ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम सराहनीय है। उन्होंने सभी से अपील की कि एक पेड़ का महत्व मां के बराबर होता है। ऐसे में एक पेड़ लगाने से जहां हम अपने वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तो वहीं हमारी पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज सभी को प्रकृति से जोड़ने का अपने इस अभियान के जरिए कार्य किया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीप भट्ट, दीप पांडे, जिला सह संयोजक विमल भट्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, कन्नू शाह, धन सिंह रावत, भूपाल परिहार, मनीष चौधरी, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, दीप भगत, केवल सती, चंद्र प्रकाश आर्य, दर्शन मेहरा, कृष्णा भंडारी, कमल गिरी, कैलाश बिष्ट, दिनेश वर्मा, राजू रावत, हेम पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।