देहरादून (देशयोगी प्रभात)। देहरादून के माजरा स्थित श्री सीता राम शिवालय मूल चन्द एनक्लेव द्वारा गाँधी जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को शुक्रवार के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें नकद धनराशि भेंट की गई।

शिवालय के मुख्य सेवक राजेश कुमार सिंघल ने बताया कि “नाथू राम गोडसे ने गांधी को क्यों मारा” विषयक इस निबंध प्रतियोगिता में सम्पूर्ण विश्व के किशोर, स्त्री और पुरुषों से प्रविष्टि आमंत्रित की गई थी। उन्होंने बताया कि इसमें पुरुष वर्ग से कुलदीप शर्मा, महिला वर्ग से कुसुम सिंघल ने प्रथम, जबकि रेखा शर्मा रनर अप रहीं। किशोर वर्ग में मास्टर उत्कर्ष ने प्रथम, जबकि आकांक्षा पंवार ने रनर अप के रूप में सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मे प्राप्त निबंधों पर, देहरादून स्थित एसजीआरआर कॉलेज के प्रोफेसर उपमन्यु और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रदीप जोशी ने तटस्थ होकर, अपना निर्णय दिया। सभी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।