लखनऊ (देशयोगी ज़ुबैर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ का वार्षिक सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह यहां भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2023 एव 2024 के 65 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और 2023 के पूर्व वर्षों के 242 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अतिथियों द्वारा माला पहना, शाल भेंट कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य जनपदों से स्थानान्तरित, मृतक आश्रित, चयन बोर्ड से चयनित 154 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद में नेता शिक्षक दल, विधायक, ध्रुव कुमार त्रिपाठी के साथ पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन, प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा आरपी मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की सेवा चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 शिक्षको की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा – 21 तथा धारा 12 व धारा 18 की बहाली के शिक्षकों से आगामी 22 फरवरी कों प्रदेशीय पदाधिकारीयों की बैठक के निर्णय की प्रतिक्षा करने को कहा तथा यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा के तत्काल बाद किसी बडे़ संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद में नेता शिक्षक दल, ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियोें को संरक्षित करने के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। अन्यथा हमारी उपलब्धिया भी धीरे धीरे वितुप्त हो जाएंगी। उन्होने पेन्शनरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी पेन्शन भी सुरक्षित नहीं है। सरकार इसे भी समाप्त कर सकती है।
स्वागताध्यक्ष एवं संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डा आरपी मिश्र ने सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एडी, माध्यमिक, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन का स्वागत करते हुए कहा कि आज शिक्षकों को जो भी उपलाब्धियां प्राप्त हुई है, हम ‘‘शून्य से शिखर तक पंहुचे है‘‘, वे इन सेवानिवृत शिक्षक साथियों की बदौलत ही हुई है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज हम अपने अग्रज शिक्षक साथियों को सम्मानित कर रहे है।
इससे पहले सेवानिवृत प्रधानाचार्या संन्ध्या रस्तोगी ने झण्डा गान एवं सतीश गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, खुन-खुन जी गर्ल्स इण्टर कालेज व हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालन जिलामंत्री महेश चन्द्र ने किया। जबकि जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने आये हुए समस्त अतिथियों व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद दिया। समोराह मे प्रादेशिक मंत्री डा.आर.के. त्रिवेदी, लुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ संग्राम सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, मन्जू चौधरी, विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आरपी सिह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संयोजक एवं प्रधानाचार्य क्वींस इण्टर कालेज मनोज कुमार, सह. सयोजक डा0 एसके मणि शुक्ल, प्रधानाचार्य डा गजेन्द्र कुमार मिश्र, अनिल कुमार वर्मा सहित समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।