रुद्रप्रयाग (वीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल)।
उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के Pरुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की भाजपा जिला कार्यालय गुलाबराय में आहूत बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए भारत सरकार, प्रदेश सरकार तथा विधायक द्वारा मंडल में संचालित विकास परक योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही कोठगी में नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद अर्पित किया।
बैठक मे राजनीति प्रस्ताव भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव चौधरी द्वारा लाया गया। बैठक में प्रस्ताव का समर्थन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह बिष्ट, दुर्गा प्रसाद खंडूरी तथा अनुमोदन अगस्त्यमुनि विकासखंड के कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरला खंडूरी द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का विधायक द्वारा शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर, जिला पंचायत सदस्य रतुडा़, शीला रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा पटवाल, बबीता कपरवाँन, सुनीता रावत, देवेश्वरी रौथाण, मदन नेगी, सुरेश पटवाल, गणेश बिष्ट, पंचम पटवाल, पीतांबर थपलियाल, सुरेंद्र बहुगुणा, राकेश चंद्र, देव सिंह, उषा रावत, जसपाल सिंह, बालम सिंह, वीरेंद्र लाल, खुशीराम पोखरियाल, ललित मोहन पटवाल, सीमा रावत, राजपाल सिंह, भरत असवाल, लक्ष्मण बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट तथा मंडल उपाध्यक्ष बल्लभ प्रसाद जसोला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।