राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विस अध्यक्ष

राजनीति

मुम्बई (देशयोगी डॉ संजीव)।

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।

जीत के आधिकारिक एलान के बाद राहुल नार्वेकर ने आसन संभाल लिया। आसन संभालने के बाद नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस समेत सदन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल नार्वेकर एक जाने-माने नेता हैं। वह पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार कोलाबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

श्री नार्वेकर के श्वसुर विधान परिषद अध्यक्ष, एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *