विमला बनीं उत्तराखण्ड की पहली महिला आईजी जेल

राज्य

देहरादून (देशयोगी पंकज)।

उत्तराखण्ड कैडर की आईपीएस विमला गुंज्याल जेल विभाग की आईजी बन गई हैं। वह पहली महिला अधिकारी हैं, जो इस पद पर नियुक्त की गई हैं।

आईजी बनने के बाद श्रीमती गुंज्याल ने शनिवार सुबह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं।


इस दौरान, स्पीकर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न विषयों पर आईजी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और घटित अपराधों के निस्तारण के लिए सभी संभव प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों के अधिकारों के साथ उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए भी पुलिस विभाग का सहयोग आवश्यक है। 


श्रीमती भूषण ने विशेष तौर पर प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशे के सौदागरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *