देहरादून (देशयोगी हरिओम)।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से रविवार को देहरादून स्थित राजभवन में राज्य के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने उन्हें उत्तराखंड में संचालित कृषि एवं उद्यान योजनाओं की जानकारी दी और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।