जदयू ने सड़ाना को बनाया गढ़वाल मंडल प्रभारी

Uncategorized राजनीति

देहरादून (देशयोगी हेम पुरोहित)। जनता दल, यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  संजय झा राज्य सभा सांसद की संस्तुति पर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में गुरचरण लाल सड़ाना को प्रभारी नियुक्त किया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड संयोजक, पूर्व दायित्व धारी मोहित नवानी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से श्री सड़ाना को यह दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री सड़ाना को पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *