भाजपा की महानगर देहरादून इकाई ने बनाए एक लाख सदस्य, नेतृत्व ने की सराहना

राजनीति

देहरादून (देशयोगी रविंद्र कौशिक)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान में उत्तराखंड के महानगर देहरादून इकाई द्वारा एक लाख सदस्य बनाने पर प्रदेश संगठन ने महानगर टीम को बधाई दी है।

मंगलवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पार्टी कार्यालय में आहूत बैठक में अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलजुल कर ही महानगर में आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जोड़ा है। भविष्य में भी हम इस सदस्यता अभियान को घर-घर ले जाकर, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आह्वान पर महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर है और निरंतर प्रथम स्थान पर बना रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता लगातार अपनी कार्यशैली के अनुसार जुटना है। 

दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि महानगर देहरादून पूरे प्रदेश का हृदय है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता रक्त प्रभाव की तरह अपने कार्य के दम पर पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं। इस दौरान, महानगर के सदस्यता प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि, पूर्व दर्जाधारी मंत्री अजीत चौधरी, अर्चना बागड़ी, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संतोष सिंबल, बबीता सहोत्रा, देवेंद्र पाल मोंटी, संदीप मुखर्जी, राजेश कंबोज, उमा नरेश तिवारी, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, मनीष पाल आदि महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *