देहरादून (देशयोगी पंकज)। सम्पूर्ण देश में लागू 03 नये कानूनों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने तथा उनमें महिलाओ तथा बच्चो की सुरक्षा हेतु किये गए प्रावधानों के लोगो को अवगत कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना रायवाला पर गठित महिला पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत, अभियान चलाकर क्षेत्र की महिलाओ को सुरक्षा के सम्बन्ध मे गौरा शक्ति एप एंव डायल 1090 के बारे मे जानकारियाँ दी गयी। इस दौरान, महिलाओ को नये कानूनो के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें आपराधिक न्याय प्रणाली के समय सीमा के निर्धारण जैसे विषयों से अवगत कराया गया। साथ ही, महिलाओ के साथ घटित अपराधों के मामलों में महिला के सम्मान की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों व उनके अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गयी। साथ ही नये कानून प्रक्रिया की डिजिटल जानकारी साईबर ठगो से सावधानी, घरेलू नौकर व किरायदारो के सत्यापन आदी के विषय मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
