ड्रीमर्स लखनऊ : स्टूडेंट्स ने जानी महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध की बारीकियां 

राज्य

लखनऊ (देशयोगी ज़ुबैर तुराबी)। ड्रीमर्स एजु हब की उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आलमबाग स्थित इकाई में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग से आईं सब इंस्पेक्टर अंशु राज ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला अधिकार, सुरक्षा उपाय एवं साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री अंशु ने साइबर अपराध से बचाव के तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों और साइबर लॉ के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ आसान और प्रभावी टिप्स भी दिए।

इस अवसर पर दोनों ब्रांच डायरेक्टर, डॉ. राम विशाल यादव एवं काम्या उपाध्याय ने भी मिशन शक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ड्रीमर्स एजु हब के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका सुश्री अंशु ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी ली। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, बल्कि आत्मरक्षा और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति भी उनकी समझ विकसित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *