गुरुग्राम (देशयोगिनी रीता)। हरियाणा के कैथल क्षेत्र में मुंदडी गांव के पास आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा वहां पर आस पास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।